PTB Big न्यूज़ अमृतसर : ECHS सुविधा में पठानकोट स्थित अमनदीप अस्पताल में घोटाला पाया गया है, जिसके बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने अमृतसर स्थित अमनदीप अस्पताल में भी दस्तक दी है / टीम ने अमनदीप ग्रुप ऑफ अस्पताल के MD डॉक्टर अवतार सिंह को जांच में शामिल किया गया है /
बताया जा रहा है कि टीम उन्हें अपनी गाड़ी में बैठकर पठानकोट ले गई है, जहां अस्पताल के दस्तावेज खंगाले जाएंगे / आपको यह भी बता दें कि, मामला पठानकोट अस्पताल में फर्जी मरीज दाखिल कर ECHS के तहत सेना से राशि क्लेम करने से जुड़ा है /
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने इस घोटाले में कथित तौर पर संलिप्त पाए गए अस्पतालों की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है / फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है, लेकिन इस मामले से जुड़े अधिकारी कुछ भी बयान देने से गुरेज कर रहे हैं /



































