PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मृतक के शव के पास मिला धार्मिक निशान, केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, माहौल खराब करने वालों पर करेंगे कार्रवाई,

new revelation in ludhiana bomb blast punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : लुधियाना में कोर्ट परिसर में गुरुवार को हुए बम धमाके में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। धमाके में मारे गए व्यक्ति के शरीर पर एक धार्मिक निशान मिला है। इससे धमाके में खालिस्तानी एंगल की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं चंडीगढ़ में शुक्रवार को सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि धमाके में आरडीएक्स के इस्तेमाल की आशंका है। शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू और सोम प्रकाश भी लुधियाना पहुंचे।

उन्होंने विजय सांपला के साथ सर्किट हाउस में मंडलायुक्त चंद्र गैंद, डीसी वरिंदर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के साथ बैठक की।इसके बाद किरण रिजिजू ने कहा कि मैं यहां पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाने आया हूं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम करेगी और पंजाब और देश का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।  इसके बाद उन्होंने दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती घायल मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

वहीं लुधियाना के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विस्फोट में मरने वाला व्यक्ति हैंडलर/अपराधी था। फोरेंसिक विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश लुधियाना मुनीश सिंघल और डीसी लुधियाना वरिंदर कुमार शर्मा ने शुक्रवार को विस्फोट में घायल हुए मरीजों का हालचाल जाना। गुरुवार को ब्लास्ट के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। शुक्रवार को जांच के बाद ही हर व्यक्ति को कोर्ट में जाने दिया गया।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही है। यह आशंका पिछले माह आईबी ने पंजाब सरकार व गृहमंत्रालय को जारी एक पत्र में जाहिर की थी। 15 अगस्त के बाद से 25 बार से ज्यादा ड्रोन भारतीय सीमा में घुस चुके हैं। हथियार, हेरोइन और टिफिन बम भिजवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 11 टिफिन बम बरामद हो चुके हैं। 

आईबी और काउंटर इंटेलिजेंस के आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पंजाब में टिफिन बम का खतरा काफी है क्योंकि काफी मात्रा में टिफिन बम अभी बरामद नहीं हुए हैं। अजनाला की घटना के तार भी आतंकियों से जुड़े मिले थे। अजनाला के शर्मा फिलिंग स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने पास ही के गांव के चार युवकों को पकड़ा था। जिनमें से रूबल और विक्की दोनों कासिम और पाकिस्तान में बैठे इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ भाई लखबीर सिंह रोडे के संपर्क में थे। 

दिल्ली में 15 सितंबर को गिरफ्तार छह आतंकियों जान मोहम्मद, ओसामा, मूलचंद, जीशान, मोहम्मद अबू बकर, मोहम्मद आमिर जावेद से भी पूछताछ में इसकी जानकारी मिली थी कि उन्हें पंजाब से ही विस्फोटक सामग्री की सप्लाई की गई थी। हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार केवल पंजाब के खालिस्तान समर्थक आतंकियों के हौसले बढ़ाने के लिए सप्लाई किए गए हैं,

जिनका इस्तेमाल करके स्थानीय आतंकी अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सकें। आईबी बार-बार पंजाब में हाई अलर्ट कर रही है कि किसी बड़ी वारदात की फिराक में आतंकी संगठन हैं। पंजाब में जितनी भी खेप आरडीएक्स व टिफिन बम की बरामद हुई है, उसके तार पाकिस्तान बैठे इंटरेनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रधान लखबीर सिंह रोडे से जुड़े पाए गए हैं।