PTB Big Accident न्यूज़ दिल्ली : हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास आज सुबह यानि सोमवार बड़ा हादसा हो गया / यह हादसा करीब सुबह करीब तीन बजे हुआ बताया जा रहा है / बताया जा रहा है कि कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही तीन टूरिस्ट बसों में टक्कर हो जाने से यह भयानक हादसा हुआ है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है / हादसे में मारे गए मृतकों की पहचान मीना देवी (44) छत्तीसगढ़, राहुल (21) झारखंड, रोहित (53) छत्तीसगढ़, प्रदीप (22) कुशीनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है / वहीं एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है / वहीं इस हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है /
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में हाईवे पर गश्त कर रही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और बस में फंसी सवारियों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हीलिंग टच अस्पताल में दाखिल करवाया / हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, हालांकि बसें रेलिंग की तरफ होने के कारण हाईवे का यातायात प्रभावित नहीं हुआ /


































