PTB Big Accident बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के अधीन पड़ते हाइवे पर आज सुबह एक कार पेड़ से टकरा गयी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / सूत्रों ने बताया कि चिचोली ब्लाक मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर दूर जोगली गांव के पास तेज गति से चल रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई /
इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चिचोली के सरकारी अस्पताल लाया गया / घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया /
मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है / मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी / शवों का चिचोली के अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा / पुलिस मामले की जांच कर रही है /



































