PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

चुनाव आचार संहिता हुई लागू, पंजाब में वेलेंटाइन-डे के दिन होगा मतदान, किस दिन होगा नामांकन, काउंटिंग,

chandigarh election can be held in more than one phase election commission will hold press conference Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : निर्वाचन आयोग ने पंजाब में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है / सूबे में वेलेंटाइन-डे के दिन 14 फरवरी को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे / पंजाब में चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी को जारी होगा / 28 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे, 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी / 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 मार्च को चुनावों के नतीजे आएंगे /

आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव और उनके प्रबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि कोविड सेफ चुनाव होंगे / सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा रहेगी / वहीं 15 जनवरी तक किसी प्रकार की रैली, नुक्कड़ सभा जैसी गतिविधियों की अनुमति नहीं रहेगी / ताजा आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 82 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 46 फीसदी को दूसरी डोज लग चुकी है / राज्य में 2.1 फीसदी कोरोना पॉजीटिविटी रेट है /

पंजाब में विधानसभा का कार्यकाल 17 मार्च 2022 को पूरा हो रहा है / चुनावों में इस बार मुख्य रूप से कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का गठबंधन सक्रिय है / वहीं आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब के 22 किसान संगठनों ने भी अलग मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है /

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी है / वहीं भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस छोड़ने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी से गठजोड़ कर चुनावी दंगल में है / अभी तक कैप्टन की नई पार्टी को चुनाव आयोग से मान्यता नहीं मिली है, इसलिए अमरिंदर सिंह अपनी ओर से जो उम्मीदवार सुझाएंगे वह भाजपा के चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ सकते हैं / दूसरी ओर सत्ताधारी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बिना किसी अन्य दल से समझौता या गठबंधन किए अकेले ही चुनाव में मैदान में हैं /

सूबे में कोरोना के मामले लगातार बढ़े जा रहे हैं / कोरोना ने अब राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर पर दस्तक दे दी है / मुख्यमंत्री के परिवार के भी तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं / घर से करीब एक हफ्ते से दूर रहने के कारण उनकी अपनी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है / उन्होंने फिलहाल स्वयं को अपने सरकारी आवास पर क्वारैंटाइन कर लिया है / अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर कैंप ऑफिस से सारे सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं /