PTB News

Latest news
विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव,

जालंधर में चन्नी के रोड शो के साथ होगी भांजे की माननीय अदालत में पेशी, कर सकते हैं विरोधी दल विरोध,

CM Punjab Charanjit Singh channi will campaign for congress candidates in the evening ed will take honey to court by noon Jalandhar Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर में रोड शो निकालकर कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे / वहीं दूसरी तरफ चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी का आज रिमांड खत्म हो रहा है, उसे ईडी की टीम कोर्ट में पेश करेगी / ईडी हनी का रिमांड बढ़ाने की मांग कोर्ट में कर सकती है /

दोनों की टाइमिंग में फर्क सिर्फ इतना है कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की टीम दोपहर तक भूपिंदर सिंह हनी को कोर्ट में पेश करेगी, जबकि हनी के मासड़ व पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शाम को जालंधर में पहुंचेंगे / वह करीब साढ़े 4 बजे गढ़ा आर्मी हेलिपैड पर उतरेंगे /

मुख्यमंत्री चन्नी जालंधर शहर के 4 विधानसभा क्षेत्रों जालंधर कैंट, जालंधर वेस्ट, नॉर्थ और सेंट्रल में रोड शो निकालकर कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे / मुख्यमंत्री का रोड शो परगट सिंह के क्षेत्र जालंधर कैंट से शुरू होगा, फिर जालंधर वेस्ट में सुशील कुमार रिंकू के विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे /

इसके बाद मुख्यमंत्री रोड शो निकालते हुए बाबा हेनरी के विधानसभा क्षेत्र जालंधर नॉर्थ में जाएंगे / वहां पर बाबा हेनरी का प्रचार करेंगे और कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे / यह रोड शो जालंधर सेंट्रल में निवर्तमान विधायक राजिंदर बेरी के लिए भी प्रचार करेगा व देर शाम मुख्यमंत्री नूरमहल दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में जाएंगे /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस रोड शो के दौरान विरोधी दल चरणजीत सिंह चन्नी का विरोध कर सकते हैं, जिस तरह से चन्नी के भांजे की गिरफ्तारी के बाद ED दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया था /

उसी तरह से आज चन्नी को भी रोड शो के दौरान रेत खनन मामले में फंसे उनके भांजे हनी को लेकर विरोध झेलना पड़ सकता है, हालांकि इस तरह की किसी भी टकराव की स्थिति को रोकने के लिए पुलिस ने सारे पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं, लेकिन फिर भी काले झंडे दिखाए जा सकते हैं /

​​​​​​​दूसरी ओर, मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने एक बड़ा खुलासा किया है / प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी ने कस्टडी में पूछताछ के दौरान माना है कि उसने रेत माफिया से खनन अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग करवाने की एवज में 10 करोड़ रुपए नगद लिए थे /

Latest News