PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी: पंजाब महिला टीम का चयन ट्रायल 3 मार्च को

Punjab women's team selection trial on March 3

PTB News “शिक्षा” : 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए पंजाब महिला हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल तीन मार्च को सुबह 11 बजे होगा। हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद भारत के प्रमुख हॉकी संगठन हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त हॉकी पंजाब की एडहॉक समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 23 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक कोंकिंदी (आंध्र प्रदेश) में आयोजित हो रही है ।

शम्मी ने आगे कहा कि इस जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए पंजाब महिला हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल 3 मार्च 2022 को सुबह 11.00 बजे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उनके अनुसार जन्म तिथी 1 जनवरी 2003 के बाद जन्म लेने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग लेने की पात्र होंगी।

ओलंपियन शम्मी ने आगे कहा कि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता बलदेव सिंह, ओलंपियन हरदीप ग्रेवाल सिंह, ओलंपियन गुरिंदर सिंह चंदी, सुखजीत कौर, राजबीर कौर, अमनदीप कौर, योगिता बाली, निर्मल सिंह, गुरबाज सिंह (सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) को चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।