खुद बनाये पकोड़े और परोसा लंगर, बात करते करते हुए अचानक भावुक,
PTB City न्यूज़ जालंधर : आज पुरे विश्वभर में देवों के देव् महा देव के महाशिवरात्रि पर्व को हर कोई ख़ुशी और उल्लास के साथ मना रहा है ऐसे में जिला जालंधर में भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लोग बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मना रहे हैं और जगह-जगह लंगर लगा कर भोले बावा के जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं /
इस दौरान जालंधर सेंट्रल से “आप” के उम्मीदवार और इन दिनों सेंट्रल हल्के के कई पुराने दिग्गजों के चेहरों से चुनावों में हवाइयां गुम कर देने वाले रमन अरोड़ा को सेंट्रल हल्के की जनता ने भोले बावा के महाशिवरात्रि पर्व पर हल्के में चल रहे अलग-अलग लंगरों में बुलाकर जहां सम्मानित किया / वहीं उनके करकमलों से लंगर शुरू करवाया /

इस दौरान “आप” के रमन अरोड़ा ने जहां खुद अपने हाथों से जगह-जगह चल रहे लंगरों में शिरकत करते हुए जहां सेवा की वहीं एक जगह पर पकोड़े बनाते व लंगर सेवा निभाते नजर भी आये / इस दौरान थोड़े भावुक होते हुए PTB News से बातचीत करते हुए रमन अरोड़ा ने कहा कि यूक्रेन व रूस के बीच चल रहे युद्ध में अभी तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है
ऐसे में आज एक भारतीय छात्र की यूक्रेन की धरती पर रूस की तरफ से की गई भारी बमबारी में हुई मौत से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है मेरी भगवान भोले नाथ से यही प्रार्थना है कि यह युद्ध खत्म हो जाये और सभी अपने अपने घरों में सुरक्षित रह सकें वहीं भारतीय छात्र जो इस समय यूक्रेन की धरती पर फंसे हैं वह सकुशल अपने वतन लौट आएं /





































