PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बाबा रामदेव का एक ओर धमाका, लॉन्च कर दिया पतंजलि का Credit Card, शॉपिंग करने पर मिलेगी भारी छूट,

baba ramdve pnb rupay patanjali credit card patanjali ayurved BIG News

PTB Big न्यूज़ हरिद्वार : योग गुरू Baba Ramdev सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने RuPay के सहयोग से Patanjali का Credit Card को हरी झंडी दिखाई / पतंजलि क्रेडिट कार्ड की लॉन्चिंग के मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि ग्राहकों को Patanjali Ayurved के प्रोडक्ट्स खरीदने पर बड़ी छूट मिलेगी /

ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के लिए 50 दिन का समय मिलेगा, बिल चुकाने में असमर्थ ग्राहक 12 फीसदी ब्याज के साथ 18 महीने में इसका भुगतान कर सकेंगे / आपको बता दें कि इस साल जनवरी में बाबा रामदेव ने पीएनबी के क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की थी /

पतंजलि आयुर्वेद के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि PNB रुपे पतंजलि क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों को बहुत सारे फायदे मिलेंगे / इसमें दो एडऑन कार्ड भी मिलेगा / इसके इलावा आप अपने परिवार वालों के हाथ में भी क्रेडिट कार्ड दे सकेंगे / उन्होंने कहा कि इस कार्ड का जितना लाभ ग्राहकों को मिलेगा, उसकी सुविधा इसमें दी गई है /

वहीं बालकृष्ण इस कार्ड में कैशबैक, लॉयल्टी प्वाइंट, इंश्योरेंस कवर जैसे फीचर दिए गए हैं / इसमें ग्राहकों को पीएनबी की तरफ से 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा / आपको यह भी बता दें कि स्वदेशी समृद्धि कार्ड पर भी ग्राहकों को 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है /

पतंजलि के सामान खरीदने पर ग्राहकों को 5 से 7 फीसदी की छूट मिलेगी / इस क्रेडिट कार्ड के जरिए किसी भी कंपनी का सामान खरीद सकते हैं / आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि का क्रेडिट कार्ड पतंजलि के मेगा स्टोर, पतंजलि के अस्पताल और PNB के सारे ब्रांच में बनवा सकते हैं / 60 फीसदी क्रेडिट कार्ड पतंजलि आयुर्वेद और 40 फीसदी पंजाब नेशनल बैंक बनाएगा /

PNB Rupay पतंजलि क्रेडिट कार्ड दो वेरिएंट PNB RuPay Platinum और PNB RuPay Select कार्ड हैं / यह दोनों को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड कॉन्टैक्टलेस हैं / इस क्रेडिट कार्ड से Patanjali Store पर शॉपिंग करने पर ग्राहकों को कैशबैक मिलेगा / हर बार 2,500 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग करने पर 2 फीसदी कैशबैग मिलेगा, हालांकि यह कैशबैक एक ट्रांजेक्शन पर 50 रुपये से ज्यादा नहीं होगा / इसके अलावा कार्ड के एक्टिवेट होते ही 300 रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा /

प्लेटिनम कार्ड पर कोई ज्वाइनिंग फीस नहीं है, जबकि वार्षिक शुल्क 500 रुपये है, जबकि सेलेक्ट वेरिएंट के लिए ज्वाइनिंग फीस 500 रुपये और वार्षिक शुल्क 750 रुपये है / इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का एक नया इतिहास रचा जा रहा है / PNB पीएनबी और रुपे के सहयोग से हमारा लक्ष्य जल्द से जल्द 1 करोड़ क्रेडिट कार्ड तक ले जाने का है /