PTB News “शिक्षा” : आईवी वल्र्ड स्कूल, जालंधर में ‘किंडरब्रेशन’ छात्रों के सम्मान में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।किंडरगार्टन ग्रेजुएशन प्री प्राइमरी विद्यार्थियों के जीवन में महत्त्वपूर्ण मील के पत्थर के समान है।यह विद्यार्थियों के जीवन की सकारात्मक संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य का चिह्न है।यह छात्रों के विद्यार्थी जीवन में औपचारिक शिक्षा की यात्रा में एक नए अध्याय का आरंभ है।
यह वर्चुअल किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह पूर्णरूप से सफल हुआ। छात्रों ने अपने अनुभव सभी के साथ साँझे किए और यह भी बताया कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं।छात्र चिकित्सक, वैज्ञानिक, किसान, अध्यापक,अन्वेशक आदि बनकर अपने देश को और उन्नत एवं समृद्ध बनाने का सपना देखते हैं। किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह में सबसे महत्त्वपूर्ण अंश जिसमें सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह क्षण न केवल छात्रों के लिए बल्कि उनके माता पिता के लिए भी कभी न भुलाया जा सकने वाला क्षण था।इस समारोह के दौरान छात्रों द्वारा सारा वर्ष जिन विभिन्न वर्चुअल गतिविधियों में भाग लिया था उनके चित्रों को स्लाइडशो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर अध्यापकगण, छात्र और माता पिता सभी भावुक हो गए।समारोह के अंत में प्रधान अध्यापिका द्वारा अध्यापकगणों और विद्यार्थियों की प्रशंसा की और छात्रों को जीवन में उन्नति करने की प्रेरणा देते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती एस.चौहान , प्रधानाचार्या आईवी वल्र्ड स्कूल ,जालंधर ने छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।इसके साथ - साथ अध्यापकगणों को उनके कठिन परिश्रम व शिक्षा और अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियों प्रशंसा की। वासल एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान के.के. वासल, चेयरमैन संजीव वासल , उपाध्यक्ष आर. के. वासल, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी. ई.ओ. राघव वासल ने भी सभी छात्रों को बधाई दी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।





































