PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की 5वीं व् 8वीं कक्षाओं की डेटशीट, जाने

pseb released fifth and eighth board class datesheet

PTB News “शिक्षा” चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने सोमवार पांचवीं व आठवीं की बोर्ड कक्षाओं की दूसरी टर्म के लिए डेटशीट जारी कर दी। पांचवीं की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 15 मार्च से शुरू होगी जोकि 23 मार्च तक चलेगी। वहीं, आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 7 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाओं का समय सुबह 10 बजे से लेकर 12:15 बजे तक होगा। परीक्षाओं को लेकर ज्यादा जानकारी बोर्ड की बेवसाइट www.pseb.ac.in पर ली जा सकती है। परीक्षा के दौरान बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है।

पाचवीं कक्षा की 15 मार्च को पहली भाषा पंजाबी, 16 मार्च को अंग्रेजी, 17 मार्च केा स्वागत जिंदगी, 21 मार्च को गणित, 22 मार्च को पर्यावरण, 23 मार्च को दूसरी भाषा पंजाबी की परीक्षा होग। वहीं आठवीं की 7 अप्रैल को पहली भाषा पंजाबी, 11 अप्रैल को अंग्रेजी, 12 अप्रैल को स्वागत जिंदगी, 13 अप्रैल को विज्ञान, 16 अप्रैल को गणित, 18 अप्रैल को समाजिक शिक्षा, 19 अप्रैल को दूसरी भाषा पंजाबी, 20 अप्रैल को कंप्यूटर शिक्षा, 21 अप्रैल को शारिरिक शिक्षा 22 अप्रैल को इलेक्टिव विषयों की परीक्षा होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए 12.60 लाख छात्र उपस्थित होंगे, कक्षा 12 में लगभग 3.07 लाख, कक्षा 10 में 3.25 लाख छात्र; कक्षा 8 में 3.20 लाख और कक्षा 5 में 3.24 लाख छात्र उपस्थित हो रहे हैं। परीक्षाओं के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक पीएसईबी वेबसाइट pseb.ac.in पर अपलोड की गई है।