PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

भगवंत मान सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब पंजाब में एक सीट पर इतने समय तक ही बिराजमान रहेंगे कर्मचारी,

bhagwant mann cm punjab decision to government employees to improve functioning

दफ्तर में लगेंगे कंप्लेंट बॉक्स, एक हफ्ते के अंदर शिकायत का होगा निपटारा, आम जनता, पेंशनर, सीनियर सिटीजन के साथ पेश की जाएगी नरमी,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : सरकारी सिस्टम को सुधारने के लिए CM भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। खजाना दफ्तर को भेजे आदेश में कहा गया है कि अब एक सीट पर एक कर्मचारी, एक साल से ज्यादा नहीं रहेगा। वहीं अफसरों को स्पष्ट किया गया है कि किसी भी फाइल में एक ही बार सारे ऐतराज जताएं। जिसमें नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट तौर पर बताया भी जाए।

अफसर और कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचे। कोई छुट्‌टी पर हो तो उसकी जगह किसी दूसरे की तैनाती हो। आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज लगाने जरूरी हैं, उसका नोटिस बोर्ड लगाया जाए। विभाग की तरफ से जारी हिदायत भी इस नोटिस बोर्ड पर होनी चाहिए। कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन वाइज हो। इससे कर्मचारी को अनुभव भी होगा और एकाधिकार की संभावना भी नहीं रहेगी।

खजाने में उपलब्ध अष्टाम और टिकटों की गिनती रोज नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए। खजाना दफ्तर में कंप्लेंट बॉक्स लगाए जाएं। इन्हें रोज चैक कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए। एक हफ्ते के अंदर शिकायत का निपटारा हो। शिकायत दर्ज करवाने के लिए अफसरों के नाम, पद और मोबाइल नंबर नोटिस बोर्ड पर दर्ज किए जाएं। आम जनता, पेंशनर, सीनियर सिटीजन के साथ नरमी से पेश आएं। उनके बैठने का इंतजाम हो। किसी किस्म की चूक हुई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।