PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

पंजाब शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी टीचरों की छुटि्टयां कैंसिल करने के दिए आदेश, जाने वजह,

Director of Punjab Education Department ordered to cancel the leave of all the teachers know the reason

PTB News “शिक्षा” चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के बरनाला स्थित घर के बाहर टीचरों के प्रदर्शन से आम आदमी पार्टी की सरकार भड़क गई है। शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी टीचरों की छुटि्टयां कैंसिल करने का आदेश दे दिया है। उन्होंने राज्य के सभी जिला शिक्षा अफसरों को तुरंत यह अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसकी रिपोर्ट भी तलब की गई है। इस आदेश में कहा गया कि 4 अप्रैल को टीचर घरेलू या जरूरी काम के लिए छुट्‌टी लेकर शिक्षा मंत्री के घर के बाहर धरने में शामिल हुए। उनकी छुट्‌टी कैंसिल करते हुए नियम के अनुसार कार्रवाई की जाए। ऐसा न हुआ तो जिम्मेदारी जिला शिक्षा अफसरों की होगी।

वहीं कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल से पूछा कि यह कैसा बदलाव है, जहां अपने हक के लिए लड़ना भी गुनाह है?।शिक्षा मंत्री गुरमीत मीत हेयर के घर के बाहर एलिमेंटरी टीचर्स ट्रेनिंग (ETT) अध्यापकों ने धरना दिया था। वह सरकार से डेपुटेशन रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनकी सरकार से मांग है कि डेपुटेशन पर ट्रांसफर की पॉलिसी को रद्द किया जाए। इसकी वजह से टीचरों को अपनी ओरिजनल पोस्टिंग से दूर दूसरी जगह डेपुटेशन पर काम करना पड़ रहा है। हालांकि टीचरों का यह धरना अब खत्म हो चुका है।

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के पंजाब प्रधान विक्रम देव ने कहा कि यह अलोकतांत्रिक फैसला है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव में दूसरी पार्टियों के मुकाबले नरमी दिखाने का ऐलान किया था। इसके उलट इस तरह की सख्ती की जा रही है। सरकार को तो तुरंत टीचरों से मीटिंग कर उनकी मुश्किल सुननी चाहिए थी। उन्होंने इस आदेश को वापस लेने की मांग की। शिक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी हमेशा दावे करती रही है। पंजाब चुनाव में भी शिक्षा बड़ा मुद्दा रहा। खुद संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली से मोहाली में टीचरों के धरने में शामिल होने आए। उन्होंने दावा किया था कि टीचर टंकियों या धरनों में नहीं बल्कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाएंगे। हालांकि टीचरों को धरने से रोकने के लिए इस तरह के फरमान से टीचर भी हैरान हैं।