PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल में AAP का चुनावी शंखनाद , केजरीवाल इस जगह करेंगे रोड शो,

aap leader and delhi cm arvind kejriwal road show in mandi

PTB Political News हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव के लिए छह महीने का वक्त है. लेकिन सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. आम आदमी पार्टी इसी कड़ी में बुधवार को चुनावी शंखनाद करने जा रही है. हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को चुनावी शंखनाद करेंगे.

केजरीवाल मंडी में रोड शो के बाद ऐतिहासिक सेरी मंच पर जनसभा करेंगे. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद होंगे. केजरीवाल और मान का हेलिकॉप्टर बुधवार सुबह चंडीगढ़ से उड़ान भरेगा और करीब 11:00 बजे कांगणीधार में लैंड करेगा. बाद में 11:30 बजे विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो का आगाज होगा. इस दौरान शहर में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी. सिर्फ आपातकालीन वाहनों की आवाजाही की अनुमति है.

कांगड़ा, जोगिंद्रनगर और पधर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए खलियार में विक्टोरिया पुल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है. कुल्लू की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बिंद्रावणी व सुंदरनगर से आने वाले वाहनों के लिए सब्जी मंडी कांगणी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. तल्याहड़ की तरफ से आने वाले वाहन सन्यारढ़ होकर पुल घराट जाएंगे. शहर में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है. रोड शो के एक दिन पहले दिल्ली के मंत्री और हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन ने मंडी में तैयारियों का जायजा लिया.

आप की रैली को देखते हुए भाजपा स्थापना दिवस पर हर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करेगी. दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी हिमाचल में अपने लिए सियासी जमीन की तलाश रही है. भाजपा नहीं चाहती की पार्टी को ज्यादा तवज्जो मिले. इसलिए भाजपा का बुधवार को स्थापना दिवस है और इस दौरान भाजपा शक्ति प्रदर्शन करेगी. पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय स्तर पर आयोजित कर रही है, ताकि गांव से केजरीवाल के रोड शो में लोग ना पहुंच सकें. दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा. इसे मंडलों में एलईडी स्क्रीनों और टीवी पर सुना जाएगा.