PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सरकारी बस कर्मचारी फिर करेंगे चक्का जाम, पंजाब सरकार को दी चेतावनी,

government bus employees will again jam Warning given to Punjab government Bhagwant Mann PTB Big News Jalandhar

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : सरकारी बसों के कच्चे कर्मचारी लंबे समय से ख़ुद को पक्का करने की मांग कर रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार से लेकर अब तक उनकी यह मांग अभी तक परवान नहीं चढ़ी और अब फिर यह कच्चे बस कर्मचारी पंजाब में चक्का जाम करने की तैयारी में हैं।

आज पंजाब रोडवेज़ और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने एक प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान पंजाब रोडवेज और पनबस्स के राज्य प्रधान हरमिन्दर सिंह ने कहा कि हमारी समस्याओं का कोई हल नहीं हो रहा। हम 2007 से आउटसोर्स काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कहीं पक्का नहीं किया गया। हमारे टैस्ट लिए गए, हमें ठोस नंबर मिले लेकिन हमें रेगुलर नहीं किया गया और इसलिए हम धरना लगाने के लिए मजबूर हो चुके हैं।

कच्चे कर्मचारियों ने कहा कि हमारी बस में 52 सवरियां चढ़ सकतीं हैं लेकिन हमें मजबूरी में एक बस में 100 से अधिक सवारी चढ़ानी पड़तीं हैं। अगर हम कोई सवारी नहीं उठाते तो हम पर कार्रवाई होती है।उन्होंने कहा कि सरकार ने 35000 कर्मचारी पक्के करने की बात कही है, लेकिन उनमें कौन-कौन पक्का होगा इस बात का पता नहीं है / उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को 2018 में ही पक्का करना था, जो आज तक नहीं किया गया।