PTB Big Exclusive जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : इन दिनों Orthonova Hospital के डॉ. हरप्रीत सिंह की हर जगह तारीफ हो रही है, आखिर हो भी क्यों ना वह काम ही कुछ ऐसे कर रहे हैं, दरसअल आधी रात को सड़क हादसे में घायल हुए 4 वर्षीय मासूम का डॉ. हरप्रीत ने मुफ्त इलाज किया /
एक तरफ जहां कलयुग में डॉक्टरी पेशे को कुछ बिज़नेस लोग कारोबार तक ही सीमित कर चुके है, ऐसे में भगवान का रूप कहे जाने वाले कुछ डाक्टरों में इंसानियत आज भी जिंदा है और ऐसी मिसाल देखने को भी मिलती है / ऐसे ही एक डॉ हरप्रीत सिंह हैं जोकि जालंधर के प्रसिद्ध ओर्थोनोवा अस्पताल के MD भी हैं जो लगातार उन लोगों की सहायता करते दिखाई दे रहे हैं जो अपने इलाज में एक भी पैसा खर्चने में सक्षम नहीं हैं /
ऐसे में उन्होंने एक और मिसाल पेश करते हुए बीते दिन हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 4 वर्षीय मासूम को जिनके परिजन अपने बच्चे को Orthonova Hospital लेकर पहुंचे थे के पास इलाज के लिए कोई भी पैसा नहीं है का जैसे ही Orthonova Hospital के डॉ. हरप्रीत को पता चला उन्होंने तुरंत बिना कोई पैसा लिए मासूम की Bone Fixation सहित Nerve-Artilary Repair कर दी, जिसका खर्चा लाखों में था /
डॉ. हरप्रीत ने इस दौरान करीब अढ़ाई घंटे के इलाज के उपरांत 4 वर्षीय मासूम की जान बचाकर एक अलग मिसाल कायम की है / आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने एक मासूम बच्चे जिसकी बाजू पूरी तरह जल चुकी थी का जोकि तरनतारन के रहने वाले थे का इलाज भी निशुल्क किया था /
वहीं डॉ. हरप्रीत सिंह ने PTB News को बताया कि यह कोई दिखावा नहीं है वह सिर्फ मानवता की सेवा में अपना थोड़ा सा जोगदान दे रहे हैं ताकि जो काम वह अस्पताल के बाहर जाकर नहीं कर सकते वह अपने अस्पताल में ही करते हैं / ऐसे में अन्य अस्पतालों के डाक्टरों को भी डॉ. हरप्रीत सिंह जैसे डॉ से प्रेरणा लेनी चाहिए जो गरीबों की गरीबी देखकर भी उनकी मदद के लिए अपना हाथ नहीं बढ़ाते हैं /





































