PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

बुरे फंसे भाजपा के मंत्री, ठेकेदार की मौत के मामले में दर्ज हुई FIR,

karnataka contractor santosh patil suicide case bjp minister eshwarappa congress demand resignation Chandigarh

PTB Big Political चंडीगढ़ : कर्नाटक में ठेकेदार की मौत के मामले में मंत्री और भाजपा नेता ईश्वरप्पा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईश्वरप्पा के ऊपर ठेकेदार संतोष पाटिल को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इस मामले में ईश्वरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। यह प्राथमिकी ठेकेदार संतोष के भाई प्रशांत की शिकायत पर दर्ज की गई है। कांग्रेस ने इस मामले में सीएम बासवराज से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को पत्र लिखकर ठेकेदार संतोष पाटिल की मृत्यु पर राज्य मंत्री केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की मांग की है। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्यपाल से हमने केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने, उन्हें गिरफ्तार करने की अपील की। दूसरा, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज़ किया जाना चाहिए,

क्योंकि वे ठेकेदार संतोष पाटिल (जिनकी बाद में आत्महत्या से मृत्यु हुई) सहित अपने ही लोगों से 40% कमीशन मांगते थे। राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया हैं कि वे इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। ठेकेदार संतोष पाटिल बेलगावी के रहने वाले थे। वे उडुपी के एक होटल में मंगलवार को मृत पाए गए। उन्होंने पूर्व में ईश्वरप्पा पर अपने द्वारा किए गए कार्यों पर कमीशन की मांग करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मंत्री ईश्वरप्पा ने न केवल उनके आरोपों को खारिज किया था बल्कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया।

वहीं, इस दौरान एक बात और सामने आई है कि अपने कथित व्हाट्सएप संदेश में, पाटिल ने मंत्री को उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठहराया। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि हां ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत मामले में मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमने सारी जानकारी इकट्ठा कर ली है। मैं ईश्वरप्पा से बात करूंगा मुझे नहीं पता उन्होंने इस्तीफे के बारे में क्या कहा है। जब हम सीधे बोलेंगे तो यह साफ हो जाएगा।

मृतक ठेकेदार संतोष पाटिल के भाई प्रशांत पाटिल ने कहा कि कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा और उनके सहयोगी बसवराज और रमेश को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अपने भाई के लिए इंसाफ चाहते हैं। जिन लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज हैं, जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम अपने भाई का शव नहीं लेंगे।

Latest News