PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

हरिद्वार से लौट रहे लोगों की कार खाई में लुढ़की, 2 की मौत, 2 घायल

Car of people returning from Haridwar rolled into a ditch 2 killed 2 injured

PTB Accident News चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. अब ताजा कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं घायल हैं. चंबा पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है. बुधवार सुबह हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार, चंबा के बनीखेत से करीब 50 किमी आगे तुनुहट्टी के पास बुधवार सुबह हादसा हुआ है. कार सवार लोग हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे.

पुलिस चौकी बकलोह के तहत तुनुहट्टी में पैट्रोल पम्प के समीप यह हादसा पेश आया, जिसमें कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. दूसरे ने बाद में दम तोड़ा. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी बकलोह की टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए हरिगिरी अस्पताल कमलाड़ी में भर्ती करवाया गया है. हादसे का शिकार हुए लोग तीसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

चंबा के डीएसपी ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी दी और बताया कि दो लोगों की मौत हुई है. लोग सावधानी से गाड़ी चलाएं. उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल, दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Latest News