PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

प्रसाद के नाम पर भक्तों को पिला दी नशीली फ्रूटी, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में करवाया भर्ती,

In the name of Prasad devotees were given intoxicating fruity many people got sick

PTB Big News हरियाणा : हरियाणा के गुरुग्राम जिले में लोगों को फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिला दिया गया. जिससे मेले में आए 28 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. इन सभी को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इन 28 लोगों में 10 बच्चे भी शामिल हैं. फरुखनगर के मुबारिकपुर में माता का मेला लगा था. बीमार लोगों को कल देर रात सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां शुरुवाती इलाज के बाद सभी की हालात पहले से बेहतर हैं. वहीं गुरुग्राम पुलिस ने की मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है.

बता दें कि नवरात्रों के बाद मुबारकपुर में माता का मेला लगता है. इस मेले में राज्य के अलग- अलग जिले से लोग यहां पहुंचते हैं. बेहोश हुए लोगों में अधिकांश हरियाणा के जींद जिले से आए थे. देर रात जब यह लोग माता के दर्शन कर मंदिर के पास ही सो रहे थे तो उसी दौरान एक व्यक्ति ने इन लोगों को प्रसाद के रूप में फ्रूटी दे दी. लोगों ने जैसे ही फ्रूटी को पिया वह कुछ ही देर में सुध-बुध खो बैठे.

इसके बाद एक के बाद एक सभी बेहोश होते चले गए. इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने बिगड़ते हालातों के बीच सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. कुछ चश्मदीदों ने बताया कि जैसे ही लोगों ने प्रसाद पिया तो कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. कई को तो उल्टियां होने लगीं और वह बेसुध होते चले गए.

वहीं खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस उस अज्ञात व्यक्ति के बारे में पता लगाने में जुटी है जिसने इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि अभी तक ना तो किसी का नाम सामने आया है और ना हीं भक्तों को नशीला पदार्थ की पिलाने की वजह सामने आ पाई है.

Latest News