PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

एच.एम.वी. ने आयोजित किया इंटर कॉलेज लिटरेरी क्विज,

Inter-College Literary Quiz Competition at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी अंग्रेजी विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में इंटर कॉलेज लिटरेरी क्विज का आयोजन किया गया। प्रिलिमिनरी राउंड में चार टीमों का चयन किया गया। प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी थे। श्रीमती लवलीन ने क्विज के नियमों की जानकारी दी। क्विज के पांच राउंड थे जिनमें पोइट्री, ड्रामा, नॉवल, स्पीच फिगर तथा लिटरेरी फिगर की पहचान जैसे राउंड शामिल थे।

प्रत्येक सवाल का जवाब देने के लिए 30 सेकेंड दिए गए। प्रत्येक सही जवाब के 10 अंक थे। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। लायलपुर खालसा कालेज जालंधर के रविंदर कौर व प्रभदीप कौर ने प्रथम स्थान, लायलपुर खालसा कालेज अमृतसर के सुखमनदीप सिंह व जसलीन सैनी ने द्वितीय तथा डीएवी कालेज अमृतसर की दिशा व सिमरनजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. रमनीता सैनी शारदा, श्रीमती रितु बजाज, श्री नीरज अग्रवाल, श्री परमिंदर सिंह व सुश्री यामिनी भी उपस्थित थे। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा श्रीमती ममता ने सभी का धन्यवाद किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विजेताओं को सम्मानित किया तथा अंग्रेजी विभाग के इस प्रयास की सराहना की।

Latest News