PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर में दाई का कारनामा, घर में किया जा रहा था प्रसव, दाई ने निकाल दी बच्चेदानी ही बाहर, महिला की हुई मौत,

woman dies due to uterus coming out during delivery in jalandhar

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर के भोगपुर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है जहां एक दाईं के घर में महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई। डिलीवरी के दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन महिला की बच्चेदानी भी बाहर आ गई। खून बंद नहीं होने के कारण महिला ने तड़पते हुए जान दे दी। महिला के पति के बयानों पर पुलिस ने दाई व उसके दो पारिवारिक सदस्यों पर केस दर्ज कर लिया।

मृतका के पति अशोक कुमार (निवासी वार्ड सात, शाम चौरासी, होशियारपुर) ने बताया कि उसकी शादी 2012 में राजकुमारी से हुई थी। उसकी चार साल की बेटी भी है। राजकुमारी गर्भवती थी। प्रसव के नौ महीने पूरे होने में कुछ दिन बाकी थे। 23 अप्रैल को वह काम के लिए गांव तलवंडी गया था और पत्नी राजकुमारी घर में ही थी। तबीयत खराब होने के बाद रिश्तेदार सीमा रानी चेकअप के लिए उसे दाई महिंदर कौर निवासी शक्ति नगर भोगपुर के पास ले गए। वहां उसकी पत्नी की दाई महिंदर कौर, दाई के बेटे जोरा व दोहती पूजा ने घर में ही डिलीवरी कर दी।

डिलीवरी के दौरान पत्नी ने लड़की को जन्म दिया लेकिन पत्नी की बच्चेदानी बाहर आ गई। उन्होंने कहा कि उसके रिश्तेदारों ने बताया है कि प्रसव के बाद राजकुमारी दर्द से तड़प रही थी। उसकी बच्चेदानी बाहर थी और खून भी बह रहा था। दाई उसकी पत्नी को घर पर ही ठीक करने की बात कहती रही। इसी बीच मौत हो गई।एएसआइ सुलिंदर सिंह ने बताया कि जांच के बाद दाई महंिदूर कौर, जोरा व पूजा पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी फरार है।

सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाली टीम के अनुसार गर्भवती का प्रसव के बाद नाडू बाहर नहीं आया हो सकता। दाई ने उसे जोर से खींचा हो सकता है जिसकी वजह से उसकी बच्चेदानी उलटी हो कर बाहर आ गई। मरीज का खून अधिक बहना और असहनीय दर्द मौत का कारण हो सकता है। बच्चेदानी का सैंपल अमृतसर भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद पुख्ता प्रमाण मिलेगा।

मृतका जिला होशियारपुर की रहने वाली है लेकिन मौत और मामला थाना भोगपुर में दर्ज हुआ है। सेहत विभाग की मातृ मृत्यु रिपोर्ट जिला होशियारपुर सिविल सर्जन के पास जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रिपोर्ट सेहत विभाग को भेजेगी। सेहत विभाग जालंधर मामले को लेकर जांच करने की बात कर रहा है। सिविल सर्जन डा. रंजीत सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। सेहत विभाग की टीम भोगपुर में मामले की जांच के लिए जाएगी।

इसके अलावा जिले SMO’s को संबंधित इलाके में दाइयों का विवरण तथा उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर पत्र जारी किया जाएगा। सेहत विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों में मुफ्त प्रसव किए जाते है, लोगों को जच्चा बच्चा सुरक्षा के लिए गांव की आशा वर्कर तथा एएनएम से संपर्क करना चाहिए। जच्चा बच्चा सुरक्षा को लेकर सेहत विभाग का नेटवर्क कमजोर पड़ चुका है। विभाग की न किसी आशा वर्कर, एएनएम और न ही किसी डाक्टर ने इसकी तरफ ध्यान दिया।