PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी ख़बर, बादल व मजीठिया को सरकारी फ्लैट खाली करने के मिले आदेश, रंधावा से भी मांगी गई वापिस कार,

chandigarh parkash singh badal and bikram majithia ordered to vacate the flat

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा सचिवालय ने राज्य के पांच बार के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया से विधायकों वाले फ्लैट खाली करने को कहा गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से उन्हें नोटिस भेज दिया गया है।

वहीं, बिक्रम मजीठिया का फ्लैट लेने के लिए अकाली दल की विधायक गुनीव कौर ने विधानसभा को लिखा भी था, लेकिन उनका आग्रह यह कहकर खारिज कर दिया गया है कि अकाली दल के केवल तीन ही विधायक हैं और उनके कोटे में मिलने वाला फ्लैट पहले से ही मनप्रीत सिंह अयाली को मिला हुआ है। दूसरा अभी तक उन्होंने विधायक पद की शपथ भी नहीं ली है।

आपको यह भी बता दें, वरिष्ठ अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया इस समय ड्रग्स केस में पटियाला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। उनके पास सेक्टर 4 का 39 नंबर फ्लैट है। अब यह फ्लैट पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले चमकौर साहिब के विधायक डा. चरणजीत सिंह को दे दिया गया है।

यही नहीं, प्रकाश सिंह बादल का फ्लैट उन्हें हराने वाले गुरमीत सिंह खुड्डियां को अलाट किया गया है। प्रकाश सिंह बादल के पास सेक्टर चार में 37 नंबर फ्लैट है। याद रहे कि इस बार लंबी से प्रकाश सिंह बादल और अमृतसर ईस्ट से बिक्रम मजीठिया को हार का मुंह देखना पड़ा था।