PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर में इन्कम टैक्स विषय पर सैमिनार,

Seminar on Income Tax at GEMS Cambridge International School Hoshiarpur Punjab

PTB News शिक्षा : जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर में स्कूल में कक्षा नौवीं से बारहवीं के छात्रों को आयकर के महत्व तथा पालना की जानकारी देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल शरद कुमार सिंह ने बताया कि आयकर विभाग जालंधर रैँज के ज्वाइंट कमिश्नर दिनेश गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर श्री मनदीप परमार तथा इंकम टैक्स इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने छात्रों को आयकर विभाग की कार्यप्रणाली को समझाया।

उन्होंने आयकर देने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे इसका फायदा समाज के हर वर्ग को होता है। हरेक आयकर दाता को अपने इस अधिकार का पालन ज़रूर करना चाहिए। सैमिनार में आयकर देने की आसान प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। ज्वाइंट कमिश्नर दिनेश गुप्ता ने बच्चों के सवालो के भी जवाब दिेए। उन्होंने बताया कि यह सैमिनार भारत सरकार द्वारा आजादी का अम्रीत महोत्स्व के अतंरगत देश की 75वी वर्षगांठ पर आयोजन किया गया।

वासल एजुकेशन सोसाइटी के चैयरमैन संजीव वासल तथा CEO राघव वासल ने बताया कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छा नागरिक बनाना तथा समाज के हित में काम करने के लिए प्रेरित करना भी स्कूल की जिम्मेवारी है, जिसका लाभ अवश्य ही छात्रों को मिलेगा।