PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी खबर, दिनदिहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना कर बैंक में की बड़ी लूट,

Big news from Punjab in masked miscreants took the employees hostage and looted the bank

PTB Shocking News अमृतसर : अमृतसर जीटी रोड अल्फा वन के सामने मास्क पहनकर आए चार युवकों ने बैंक में लूट को अंजाम दिया। युवकों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 6 लाख रुपए लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफतीश शुरू कर दी है। फॉरेंसिंक विभाग और डॉग स्क्वायड टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

वारदात शुक्रवार दोपहर अल्फा वन के सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई। बैंक मैनेजर ने बताया कि पहले एक व्यक्ति बैंक के अंदर ग्राहक बनकर आया। उसने देखा कि बैंक में भीड़ कम है और सभी अपने साथियों के साथ व्यस्त हैं। तीन और युवक बैंक में हथियारों के साथ घुसे। चारों ने मुंह पर मास्क लगा रखे थे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कैशियर के पास रखा तकरीबन 6 लाख रुपए कैश लूटकर साथ ले गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों के बयान लेना शुरू कर दिया है। फॉरेंसिंक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। डॉग स्क्वैड की टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस की टीम लूटपाट करने वालों के रूट का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि सभी लुटेरे सफेद रंग की कार में बैंक के बाहर पहुंचे थे। सभी आरोपियों ने मास्क पहन रखे थे। फिलहाल टीमें जांच में जुट गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली जाएगी।