PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर किया आरोपियों ने कातिलाना हमला, महिला इंस्पेक्टर की वर्दी भी फाड़ी,

attack police team that came arrest the accused of misdeed from haryana in fazilka

PTB Crime न्यूज़ जलालाबाद : दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार करने गांव चक्क बजीदा आई हरियाणा पुलिस पर आरोपित के परिवार ने हमला कर दिया। महिलाओं ने महिला इंस्पेक्टर की वर्दी के शोल्डर उखाड़ दिए, जबकि अन्य लोगों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की। इस दौरान आरोपित भागने में कामयाब हो गया। इस मामले में सदर थाने की पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सदर थाने की पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के महिला थाना हिसार की इंचार्ज इंस्पेक्टर सरोज ने बताया कि पुलिस ने गांव चक्क बजीदा के रहने वाले सोनू सिंह के खिलाफ हिसार में दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस उक्त आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पहुंची और घुबाया थाने की पुलिस को इस संबंध में थाने में आकर सूचना दी।

इसके बाद टीम आरोपित के घर पहुंची। वहां आरोपित सोनू सिंह घर के प्रांगण में सो रहा था। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब वह सोनू सिंह को वहां से ले जा रहे थे तो सोनू सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद सोनू सिंह का पिता मंगल सिंह, एक अन्य व्यक्ति महिंद्र सिंह व पांच अज्ञात महिलाएं व पुरूष वहां आ गए।

उन्होंने पुलिस टीम के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की लेकिन शोल्डर पर हाथ दाल उसे ही उखाड़ दिया और साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान उक्त लोगों ने सोनू सिंह को पुलिस की गिरफ्त से छुड़वाकर भगा दिया।