PTB Big न्यूज़ जालंधर : विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों द्वारा भोले भाले लोगों को ठगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है / आज यानि गुरवार दोपहर के समय एक ऐसे ही एजेंट द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है / जहां उक्त एजेंट द्वारा ठगी किये जाने के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा जमकर एजेंट के ऑफिस के बाहर हंगामा किया गया /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला जालंधर में स्थित ग्रेंड माल बिल्डिंग में स्थित वल्ड मैप कंस्लटेंसी से जुड़ा बताया जा रहा है / जहां आज पीड़ित पक्ष जब अपने पैसे और पासपोर्ट मांगने के लिए उक्त एजेंट के पास पहुंचा तो वल्ड मैप कंस्लटेंसी में मौजूद एजेंट के करिंदों ने पीड़ित पक्ष को ही धक्के मारकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया /
जब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो वल्ड मैप कंस्लटेंसी के करिंदों ने पीड़ित परिवार के ऊपर ही लड़कियों की वीडियो बनाने का इल्जाम लगाना शुरू कर दिया जिसके बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस व मीडिया को इस बात की जानकारी दी / जिसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची व मामले की जाँच में जुट गई /
वहीं पुलिस को दिए गए बयानों में पीड़ित व्यक्ति जिसने अपना नाम सुरिंदर सिंह निवासी करनाल 9 सेक्टर ने बताया कि उनके भतीजों का वर्क वीज़ा लग चूका है और इसी बात को लेकर वह अपने परिवार सहित वल्ड मैप कंस्लटेंसी ग्रेंड मॉल में पहुंचे थे और वहां आकर हमें कहा गया कि आप अपनी पेमेंट ले जाओ और पासपोर्ट दिल्ली से जब आ जायेंगे तब आपको दे दिए जायेंगे /
वहीं पीड़ित व्यक्ति ने यह भी बताया कि वर्क वीज़ा कनाडा में फूड पेकिंग का लगवाकर देंगे की एवज में पहले हमें ऑफिस बुलाया गया था और हमसे एग्रीमेंट साइन करके कहा गया था कि 20-25 दिनों में वीज़ा लगाकर देंगे, लेकिन जब हमें वीज़ा मिला तो वह जाली मिला और अब जब हम उनसे अपने पासपोर्ट मांग रहे हैं तो वह कह रहे हैं कि पैसे ले लो और पासपोर्ट जब दिल्ली से आ जायेंगे तो हम दे देंगे /
वहीं पीड़ित पक्ष ने कहा कि वल्ड मैप कंस्लटेंसी कंपनी के ना तो अब मालिक हमें मिल रहे हैं और ना ही कर्मचारी हम से सही तरह से बात कर रहे हैं / यही नहीं इस दौरान एजेंट के करिंदों ने पीड़ित परिवार को धक्के भी मारे / पीड़ित परिवार की पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे एजेंटों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाये ताकि ऐसे लोग आम जनता के साथ आगे चलकर धोखा ना कर सकें /
वहीं पुलिस का कहना है कि मामला हमारे समक्ष आ चूका है और पीड़ित पक्ष की और से शिकायत आने के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी / वहीं वल्ड मैप कंस्लटेंसी कंपनी के मालिक की और से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है फ़िलहाल मौके पर मौजूद कंपनी के करिंदों ने पीड़ित पक्ष पर ही लड़कियों की वीडियो बनाने के गंभीर इल्जाम लगाए हैं /








































