PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

अब एक और गैंगस्टर ने किया बड़ा ऐलान, सिद्धू मूसेवाला के कातिलों का पता बताने पर मिलेगा 5 लाख का इनाम,

5 lakh rupees will be given for revealing the address of moosewalas killer

PTB Big न्यूज़ मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब कुख्यात गैंगस्टर भूप्पी राणा की भी एंट्री हो गई है। राणा ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेंगा। राणा ने कातिलों का पता बताने वालों के लिए 5 लाख ईनाम की भी घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राणा ने कहा कि कातिल पंजाब या कैनेडा, अमेरिका बैठा हो, उसके बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

राणा ने अपने ग्रुप में दविंदर बंबीहा, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया, कौशल चौधरी, गौंडर, सुनील राठी और शेरा खुब्बन को भी साथ में बताया है। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को शाम साढ़े 5 बजे मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। भूप्पी राणा ने लिखा कि मूसेवाला का मानसा में कत्ल कर दिया गया। पंजाबी इंडस्ट्री में जट्‌ट की तूती बोलती थी।

लॉरेंस और गोल्डी बराड़ झूठे फेम के लिए कहते हैं कि मूसेवाला ने गुरलाल बराड़ और विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में बंबीहा ग्रुप की मदद की। यह बात झूठी है। हम जो भी करते हैं, अपने दम पर करते हैं। लॉरेंस ग्रुप जो भी करता है, उसे अपने मरे लोगों के साथ जोड़ देता है। जिसने भी मूसेवाला के कत्ल में मदद की, एक-एक से हिसाब लिया जाएगा।

सिद्धू के परिवार, दोस्त और प्रशंसकों से हमारी हमदर्दी है। हम सिद्धू को वापस नहीं ला सकते, लेकिन मौत का बदला जरूर लेंगे। बता दें कि भूप्पी राणा गैंग और लॉरेंस गैंग में कट्‌टर दुश्मनी है। उनके बीच जेल के अंदर तक मारपीट हो चुकी है। भूप्पी राणा पर हरियाणा और पंजाब में कत्ल समेत कई अपराधों के 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं।