PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी खबर, मामूली कहासुनी पर दोस्तों ने कर दी दोस्त की हत्या, जांच में जुटी पुलिस,

Big news from Punjab friends killed friend over minor altercation

PTB Big Crime News लुधियाना : पंजाब के शहर लुधियाना में थाना दुगरी के इलाका छोटी जवद्दी में एक युवक का कत्ल कर दिया गया है। युवक का शव आज सुबह लोगों ने देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक ने कुछ युवकों के साथ सोमवार देर रात इकट्‌ठे पार्टी की और खाया-पिया था। रात को किसी बात को लेकर उन युवकों के साथ मरने वाले की बहसबाजी हो गई।

बहसबाजी दौरान उक्त युवकों ने गर्दन में चाकू घोंप कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलदीप (30) के रूप में हुई है। कुलदीप अपनी 3 विवाहित बहनों का इकलौता भाई था। घटना स्थल पर थाना डाबा के प्रभारी पहुंचे। पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी आई। पुलिस को कई क्लू मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि परिजनों को आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चैक करवा रही है, ताकि आरोपियों का पता चल सके।