PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख,

Massive fire in plywood factory in Jalandhar goods worth lakhs burnt to ashes

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर जिले में फोकल पॉइंट के साथ लगते गदईपुर में गुरुवार सुबह एक प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई। आग के कारण कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन फैक्ट्री में लगी लाखों की मशीनरी के साथ-साथ कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की यह घटना गदईपुर की गली नंबर चार में सामने आई।

आग लगने की भनक जैसे ही फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को लगी तो वह पहले अपने स्तर पर ही आग बुझाने में जुट गए। जब आग नियंत्रण से बाहर हो गई तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फैक्ट्री में पहुंच गई और उन्होंने आग को शांत करने के लिए लपटों पर पानी की बाैछारें फेंकनी शुरू की, लेकिन पानी की बाैछारें रोकते ही आग की लपटें निकल रही थीं।

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का कहना है कि आग की लपटें इस लिए निकल रही हैं कि प्लाईवुड को बनाने के लिए जो केमिकल इस्तेमाल किया जाता है, वह बहुत ज्वलनशील होता है। पानी के कारण ऊपर से लपटें बुझ जाती हैं, लेकिन नीचे से आग फिर निकल आती है। फैक्ट्री में पड़ी लकड़ी की आग तो बुझ गई है, लेकिन अब भी वह धीरे-धीरे सुलग रही है। वहीं आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है।