PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु की सिर में गोली मार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

religious leader murdered in nashik

PTB Big News नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 35 साल के सूफी संत सैयद चिश्ती की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक इस घटना को चार लोगों ने अंजाम दिया है। बता दें हत्या की ये घटना येओला तालुका के चिचोंडी एमआईडीसी इलाके में हुई है। फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।

सैयद चिश्ती अफगानिस्तान के नागरिक थे और बहुत सालों से नासिक के येवला में रह रहे थे। स्थानीय एसपी के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया है कि उनके ड्राइवर ने गोली मार कर हत्या की है। इस मामले में एक संदिग्ध से पूछताछ चल रही है।

सैयद चिश्ती अफगानी नागरिक होने की वजह से खुद के नाम पर जमीन नहीं खरीद सकते थे। इसलिए, उन्होंने स्थानीय लोगों को साथ लेकर संपत्ति बनाई थी। शक है कि जमीन विवाद को लेकर ही हत्या हुई होगी। हालांकि, पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस ने किसी भी धार्मिक एंगल से इनकार किया है।

हत्या कस्बे के एमआईडीसी इलाके में एक खुले भूखंड पर हुई। हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद हमलावर सूफी बाबा की एसयूवी में ही सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest News