PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विदेश भेजने के नाम पर महानगर जालंधर में पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था, महा ठगों का कारोबार,

4 thugs of punjab nabbed cases cheating have been registered past 536 passports recovered Jalandhar Police travel

 सार एंटरटेनमेंट, Aryan’s Academy, PMG Academy के बाद जालंधर पुलिस ने की अभी तक की सबसे बड़ी करवाई,

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के अधीन पड़ते जिला जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी करने वाले एजेंटों पर लगातार जिला प्रशासन अपनी तिरछी नजर रहे हुए है / इसी कड़ी में बीते दिनों जिला प्रशासन ने बड़ी करवाई करते हुए जहां पहले सार इंटरप्राइजिज लाडोवाली रोड, आर्यन अकेडमी इमीग्रेशन अर्बन एस्टेट और PMG अकेडमी नजदीक नरिंदर सिनेमा पर बड़ी करवाई करते हुए इनके इमीग्रेशन लाइसेंस कुछ समय के लिए रद्द कर दिया थे /

वहीं आज इसी मामले में आज यानि बुधवार को जिला कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए शहर के अलग-अलग ट्रैवल एजेंसियों में छापेमारी करते हुए करीब चार जाली ट्रैवल एजेंटों को काबू जहां काबू किया / वहीं इनके पास से भारी मात्रा में पासपोर्ट भी बरामद किये गए हैं / यह सभी पकड़े गए ट्रैवल एजेंट लुधियाना के रहने वाले हैं / यह सब जालंधर में ठगी की दुकानें खोल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करके उनके खून पसीने की कमाई को हड़प रहे थे /

इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों को पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि पकड़े गए ठग ट्रैवल एजेंटों से पुलिस ने करीब 536 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं / यह लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लोगों को काम दिलाने या फिर परमानेंट रेजीडेंसी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठते थे / लुधियाना के इन चारों ने ठगों ने जालंधर शहर के अलग-अलग हिस्सों में अपने ऑफिस भी खोल रखे थे /

इन पकड़े गए जाली ट्रैवल एजेंटों की पहचान नितिन उर्फ नितीश निवासी महावीर जैन कालोनी लुधियाना, अमित निवासी जोधेवाल लुधियाना, साहिल निवासी हैबोबाल, लुधियाना, और तेजिंदर सिंह निवासी श्री गुरु गोविंद सिंह नगर लुधियाना के रूप में हुई हैं / इन सभी पकड़े गए जाली ट्रैवल एजेंट जालंधर शहर में बिना किसी कंसल्टेंसी लाइसेंस के अवैध रुप से धंधा चलाते आ रहे थे /

वहीं सोचने वाली बात तो यह है कि जिला प्रशासन और जिला पुलिस की नाक तले जहां रोजाना पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी रोजाना बड़े-बड़े मामलों को सुलझाने के दावे करती दिखाई देती है और जिसके पास कई ख़ुफ़िया विभाग हैं जो ऐसे जालसाजों पर हमेशा नजरें गड़ाई बैठे रहते हैं उनकी नाक के नीचे ठगी के अड्डे चलते रहे और इनको आज तक कोई पूछने वाला भी नहीं था /

यही नहीं यह सभी जाली ट्रैवल एजेंट महानगर की सबसे फेमस लोकेशंस पर बैठकर अपना सारा कारोबार चला रहे थे / इनमें अरोड़ा प्राइम टावर में वी वी ओवरसीज विजिटर ट्रैवल वीजा एंड टूर पैकेज, लैंडमेड ओवरसीज, अल्फा इस्टेट में पंजाब टू एब्रोड कंसल्टेंसी, ग्रैंड माल में वर्ल्ड वाइड ओवसीज, बीएम टावर फुटबाल चौक में वीजा सिटी कंसल्टेंसी के नाम से ठगी की दुकानें चला रहे थे / सोचने वाली बात तो यह है कि इन सभी के ऊपर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी आज तक जिला पुलिस के अधिकारी इनके खिलाफ क्यों उचित करवाई आज तक नहीं कर पाए और किनकी सरक्षण के पीछे यह सारा जाली कारोबार कर रहे थे यह जवाब पुलिस के अधिकारीयों से मिलना अभी बाकि है /

यही नहीं सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि पकड़े गए ठगी के आरोपियों में से नितिन उर्फ नितीश पर ठगी के 105 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद उसे आज तक पुलिस सलाखों के पीछे नहीं भेज पाई / पुलिस का यह भी कहना है कि नितीश ही ठगों का मास्टर माइंड और मुख्य सरगना है / फ़िलहाल पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई तो शुरू कर दी है लेकिन जिला पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब देने से बचते हुए नजर आये आखिर क्यों?/