PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने की वंडरलैंड की सैर,

One Day Trip to Wonderland organized by HMV Collegiate School

PTB News “शिक्षा” : नई सोच एवं नए तजुर्बों की प्राप्ति के उद्देश्य को मुख्य रखते हुए प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्य दिशा-निर्देशानुसार एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की +2 साइंस की छात्राओं को वंडरलैंड की सैर करवाई गई ताकि छात्राएं कक्षाओं की चारदीवारी से बाहर निकल कर बाहरी दुनिया को समझने की समर्थता प्राप्त कर सकें, अपने मित्रों के साथ व्यतीत किए गए पलों की स्मृतियों को संजो सके एवं प्रकृति की गोद का आनंद प्राप्त कर सकें।

वंडरलैंड में छात्राओं ने अपनी सहेलियों के साथ भिन्न-भिन्न झूलों की सवारी ली, बोटिंग की, भूत बंगला देखा, इसके अलावा वॉटर पार्क में मौजूद भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे रेन डांस, तैराकी, स्लाईड आदि का भरपूर आनंद लिया। छात्राओं ने डिस्को में गीतों के माधयम से नृत्य करके अपना मनोरंजन किया। सफर को यादगार बनाने हेतु सैल्फियां भी ली गईं।इस सफर के दौरान छात्राएं न खत्म होने वाली मनोरंजन की अलग ही दुनिया में घूमती नजर आईं एवं कुछ समय के लिए उन्होने तनावमुक्त जीवन का आनंद लिया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को कुछ समय के लिए तनाव मुक्त करते हैं। उनके अंदर कुछ नया सीखने की रुचि उत्पन्न करते हैं और पढ़ाई से परे जाकर अपने लिए समय निकाल कर उसे मनोरंजक बनाना छात्राओं को ताजगी प्रदान करता है।जिसके साथ मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। इसलिए छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए इस प्रकार के भ्रमण भी आवश्यक हैं।

स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने कहा कि उनकी संस्था इस प्रकार के भ्रमण का आयोजन पहले से ही करती रही है एवं भविष्य में भी करती रहेगी क्योंकि इस प्रकार के सफर उनके मन में जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण पैदा करते हैं एवं इन सफरों से प्राप्त अनुभव उनको स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन व्यतीत करने में सहायक होते हैं और उनकी जिंदगी के सफर को रोचक बनाते हैं। इस सफर दौरान सुश्री अरविंदर कौर व सुश्री रिद्धिमा भी छात्राओं के साथ मौजूद रहीं।