PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

केंद्र सरकार ने कुमार विश्वास को दी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी,

kumar vishwas security upgraded centre gives y plus category security delhi

PTB Big न्यूज़ नोएडा : देश के चर्चित युवा कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है / कुछ अलगाववादी तत्वों और असामाजिक तत्वों से खतरे के मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा अब ज्यादा बढ़ा दी गई है / केंद्र सरकार ने अब कुमार विश्वास को (Y+) कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है / केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर कुमार विश्वास की सुरक्षा घेरा को बढ़ाने का फैसला किया है /

दरअसल, पिछले कुछ समय से कुमार विश्वास की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित मसले पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी IB सहित स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार को कुछ विशेष इनपुट्स मिले थे / यही वजह है कि कुमार विश्वास की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लिया गया / केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, कुमार विश्वास की सुरक्षा श्रेणी ‘Y’ से अपग्रेड करके अब ‘Y प्लस’ (Y+) कर दी गई है / वाई प्लस श्रेणी के तहत कुमार विश्वास की सुरक्षा में CRPF के जवान, कमांडो सहित स्थानीय पुलिस की टीम तैनात रहेगी /

कुमार विश्वास के साथ 24 घंटे अर्धसैनिक बल CRPF के दो कमांडो की तैनाती हमेशा रहेगी / इसके साथ ही 11 जवानों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज चेंज होती रहेगी, पिछले साल ही कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जिसके तहत 4 जवानों की तैनाती होती थी, लेकिन अब वाई प्लस की सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी /

इसी साल फरवरी महीने में पंजाब में विधानसभा चुनाव के पहले कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए / उन्होंने बयान दिया था कि अरविंद केजरीवाल और अलगाववादी तत्वों के बीच एक मजबूत रिश्ते हैं / उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने के गंभीर आरोप लगाए थे, हालांकि, उन तमाम आरोप को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया था /

आरोप-प्रत्यारोप के दौरान पंजाब से लेकर दिल्ली तक काफी राजनीतिक पारा गर्म हो गया था / लिहाजा, इसी बात के मद्देनजर उनकी सुरक्षा के मद्देनजर वाई श्रेणी की सुरक्षा उन्हें उस वक्त प्रदान की गई थी / फिलहाल जिस तरह से उनकी सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया गया है, उसके तहत उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था भी शामिल है /

Latest News