PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13 गैंगस्टरों को 13 पिस्टल सहित किया गिरफ्तार,

Jalandhar countryside police got big success arrested 13 gangsters with 13 pistols

PTB City न्यूज़ जालंधर : देहात पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 13 गैंगस्टरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए आईजीपी मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने वीरवार को बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हरविंदर रिंदा द्वारा समर्थित इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद अब गिरोह के नौ शार्पशूटर सहित 13 और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष टीमों के नेतृत्व में 2 सप्ताह के लंबे ऑपरेशन के बाद आरोपी व्यक्तियों का पीछा करके आरोपियों को काबू किया है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान तरन तारन निवासी अवतार उर्फ ​​मंगल, जोबनप्रीत, आकाशदीप, हरप्रीत उर्फ ​​काका, अरशदीप, लवजीत और रेशम उर्फ ​​बाओ, फिरोजपुर निवासी गुरप्रीत उर्फ ​​घूम्मा शूटर बॉबी उर्फ ​​बाबा और सोनू उर्फ ​​पुला, जालंधर के गुरप्रीत उर्फ ​​गोपी और हरमन कलसी, कपूरथला के बलविंदर उर्फ़ बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 अत्याधुनिक हथियार और 18 कारतूस भी बरामद किए हैं।

आईजीपी ने बताया कि 29 जून 2022 को गिरोह के 11 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद जालंधर ग्रामीण पुलिस इस गिरोह के बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए कुछ सुरागों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर हैं और लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, तरनतारन, जालंधर, खन्ना, मोहाली और पटियाला सहित जिलों में जघन्य अपराध के मामलों का सामना कर रहे हैं।

Latest News