PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में किया गया ‘राखी मेकिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन,

'Rakhi Making' competition organized at Cambridge International School Dasuha

बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को भेजी बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर राखियाँ,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : विकासशील दृष्टि को आधार बनाकर स्थापित किए गए वासल ऐजूकेशनल ग्रुप द्वारा संचालित कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा बच्चों के सर्वपक्षीय विकास का प्रत्येक क्षण ध्यान रखता है।स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के साथ–साथ अन्य गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है तथा समय–समय पर विभिन्न त्योहारों का महत्त्व भी बताया जाता है।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ‘रक्षा बंधन’ के पर्व के उपलक्ष्य में स्कूल में छठी, सातवीं तथा आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए ‘राखी मेकिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

‘राखी मेकिंग’ प्रतियोगिता में समस्त बच्चों ने बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता में छोटे–छोटे बच्चों ने अपने हाथों से तरह–तरह की आकर्षक राखियों का निर्माण किया।स्कूल के बच्चों ने राखी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल करते हुए बहुत ही अद्भुत तथा सुंदर राखियाँ बनाई। बच्चों के द्वारा बनाई गई समस्त राखियों को बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को भेजा गया ।इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक सुंदर राखी बनाने वाले विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर स्कूल की हेडमिस्ट्रेस डॉक्टर श्रीमती रेणु राणावत पाटीदार बच्चों की सुंदर राखियों को देखकर दंग रह गई। उन्होंने बच्चों के द्वारा बनाई गई राखियों की खूब सराहना की।उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी प्रकार हर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।इस मौके पर स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ने बच्चों को भाई–बहन के प्रेम के प्रतीक राखी पर्व का महत्त्व भी बताया।

इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने बच्चों के द्वारा बनाई गई राखियों की खूब प्रशंसा की।उन्होंने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया।

Latest News