PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : फिलीपींस में दविंदर बंबीहा गैंग के गैंगस्टर मनदीप मनाली की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह फिलीपींस में बंबीहा गैंग चला रहा था। मनाली के कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। इसकी एक ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर यह मर्डर किया गया। ऑडियो में धमकी दी जा रही है कि बंबीहा गैंग के मेंबरों का वही हश्र होगा, जो सिद्धू मूसेवाला का किया गया।
मनदीप मनाली के कत्ल के बाद लॉरेंस-गोल्डी गैंग ने धमकी दी कि वह शूटर मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा के कत्ल का बदला लेंगे। मन्नू और रूपा भी सिद्धू मूसेवाला को कत्ल करने वालों में शामिल थे। जिनको पुलिस ने अमृतसर में एनकाउंटर कर मार गिराया। दीपक मुंडी के नाम से यह रिकॉर्डिंग वायरल की जा रही है। दीपक मुंडी के नाम से यह रिकॉर्डिंग वायरल की जा रही है।
दीपक मुंडी मूसेवाला हत्याकांड का छठा शूटर है, जिसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। दविंदर बंबीहा गैंग ने भी लॉरेंस गैंग को बदले की धमकी दी है। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बदले लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और सिंगर मनकीरत औलख को टारगेट पर रखा है। बंबीहा गैंग कई बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह धमकी दे चुका है। वहीं अब बंबीहा गैंग ने मनदीप मनाली के कत्ल का बदला लेने की भी धमकी दी है।