PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को दिया बड़ा तोहफा,

bhagwant-mann-punjab-governments-big-decision-waives-off-farmers-loan-of-rs-67-84-crore

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने किसानों 67.84 करोड़ कर्ज माफ कर दिया है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 4727 किसानों को कर्जमाफी के सर्टिफिकेट बांटे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की किसान कल्याण नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कर्ज माफी की गई है।

.

.

इस पहल से राज्य के हजारों किसान परिवारों को राहत मिली है। CM Bhagwant Mann ने इस अवसर पर पहले की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने लूपहोल बंद कर पैसे इकट्ठे किए, जिससे यह राहत संभव हो सकी। इस दौरान सीएम मान ने सुखबीर बादल पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि इन्होंने धर्म को जेब में डाल रखा है, कभी ये जत्थेदार हटा दो, कभी किसी को लगा दो। कभी किसी की सजा माफ कर दो।

.

लेकिन आज के युवा समझ चुके हैं। परिवार अगर किसी को वोट डालने को कहता है तो युवा अपनी मर्जी से वोट डालने की बात करते हैं, इसीलिए राज्य में दो पार्टियों का नेक्सस टूटा है। सीएम ने सुखबीर बादल को सलाह दी कि उन्हें अब घर बैठ जाना चाहिए। लोग अब उनसे सेवा नहीं करवाना चाहते। सुखबीर बादल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जिक्र करते हैं कि पंजाब के काम उन्होंने करवाए। लेकिन, सीएम ने उनकी इस बात को भी झूठा करार देते हुए कहा कि

.

.

अकाली सरकार ने ना कोई स्कूल बनाया, ना कोई कॉलेज, जो सड़कें बनाईं, वे भी प्राइवेट कंपनियों को ठेके पर दी। उनकी सरकार ने टोल प्लाजा बंद करवाए, जो अकाली सरकार के समय बने थे। CM भगवंत मान ने कहा कि पुरानी सरकारों में कई लूप होल थे। जिन्हें बंद करके आम आदमी पार्टी की सरकार पैसे इकट्‌ठे कर रही है। यही कारण है कि आज किसानों के पैसे माफ हो रहे हैं। आज 4727 परिवारों का 67.84 करोड़ माफ किया गया है और ये सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।

Latest News