PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

अयोध्या, राम पथ के इलाके में नहीं होगी इन चीजों की बिक्री, विज्ञापन पर भी लगाई रोक,

liquor-and-meat-will-not-be-sold-in-the-14km-area-of-ram-path-in-ayodhya-up

.

PTB Big न्यूज़ अयोध्या : अयोध्या नगर निगम ने रामपथ के 14 किलोमीटर क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके अलावा पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और इनरवियर के विज्ञापन भी अब इस क्षेत्र में नहीं लगाए जा सकेंगे। राम पथ अयोध्या और फैजाबाद को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिसकी शुरुआत सरयू तट से होती है। इसका करीब 5 किलोमीटर हिस्सा फैजाबाद शहर में आता है।

.

.

फिलहाल इस इलाके में कई शराब और मांस की दुकानें चल रही हैं, जिन्हें बंद किया जाएगा। नगर निगम ने इस प्रस्ताव को धार्मिक भावना को बनाए रखने के उद्देश्य से पास किया है। कार्यकारी समिति में मेयर गिरीशपति त्रिपाठी, डिप्टी मेयर और 12 पार्षद शामिल हैं। समिति के इकलौते मुस्लिम पार्षद सुल्तान अंसारी भी भाजपा से हैं और उन्होंने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

.

.

मेयर त्रिपाठी ने गुरुवार को इस फैसले की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस प्रस्ताव के कार्यान्वयन की विस्तृत योजना और समयसीमा जारी की जाएगी। इस फैसले के लागू होने से राम मंदिर के आसपास का इलाका और फैजाबाद के कुछ हिस्से इस धार्मिक मर्यादा के दायरे में आ जाएंगे। अयोध्या में पहले से ही मांस और शराब की बिक्री पर आंशिक रोक है, लेकिन अब यह प्रतिबंध औपचारिक रूप से पूरे राम पथ पर लागू होगा।

.