PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ एलान, किन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न और किनको अर्जुन अवॉर्ड,

national-sports-awards-announced-four-players-including-manu-bhakar-gukesh-will-receive-khel-ratna-big-news

PTB News “Sports” : पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का एलान गुरुवार को कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

.

मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा

.

.

जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल किया गया है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा।

.

वहीं, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल यूनिवर्सिटी विजेता के तौर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी मिलेगी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फर्स्ट रनरअप और अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी सेकेंड रनरअप रही। जिनको मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, उनमें ज्योति याराजी – एथलेटिक्स, अन्नु रानी – एथलेटिक्स, नीतु – बॉक्सिंग, स्वीटी – बॉक्सिंग, वंतिका अग्रवाल – शतरंज, सलिमा टेटे – हॉकी, अभिषेक – हॉकी,

.

.

संजय – हॉकी, जर्मनप्रीत सिंह – हॉकी, सुखजीत सिंह – हॉकी, राकेश कुमार – पैरा-आर्चरी, प्रीति पाल – पैरा-एथलेटिक्स, सचिन सरजेराव खिलारी – पैरा एथलेटिक्स, धर्मबीर – पैरा एथलेटिक्स, प्रणव सूर्मा – पैरा एथलेटिक्स, एच होकातो सेमा – पैरा एथलेटिक्स, सिमरन – पैरा एथलेटिक्स, नवदीप – पैरा एथलेटिक्स, थुलासिमाती मुरुगेसन – पैरा बैडमिंटन, नित्या श्री सुमाथी सिवान – पैरा बैडमिंटन,

.

मनीषा रामदास – पैरा बैडमिंटन, कपिल परमार – पैरा जूडो, मोना अग्रवाल – पैरा निशानेबाजी, रुबीना फ्रांसिस – पैरा निशानेबाजी, स्वप्निल सुरेश कुसाले – निशानेबाजी, सरबजोत सिंह – निशानेबाजी, अभय सिंह – स्क्वाश साजन प्रकाश – तैराकी, अमन सहवारत – कुश्ती जिनको अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) मिलेगा उनमें सुचा सिंह – एथलेटिक्स, मुरलीकांत राजाराम पेटकर – पैरा तैराक खिलाड़ी शामिल हैं।