PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

कनाडा की सड़कों पर फिर मचा हड़कंप, 10 लोगों की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या, कई लोग हुए गंभीर घायल,

bloody game on the streets of canada 10 people stabbed to death

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कनाडा से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां लोगों पर चाकू से सिलसिलेवार एक के बाद एक हमले हुए हैं। इस हमले में दस लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आरोपियों की छानबीन में ताबड़तोड़ छापे मार रही है और उसने दो संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

दरअसल, यह घटना कनाडा के सस्कैचवन प्रांत की है। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला प्रांत के अलग-अलग स्थानों पर हुआ जब हमलावरों ने चाकू से हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चाकू से हमले में कम से कम 10 लोगों की जान गई है और 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस तत्काल एक्टिव हो गई है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों की पहचान डेमियन सैंडर्सन और माइल्स सैंडरसन के रूप में हुई है। इनकी तलाश के लिए पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। दोनों अभी छुपे हुए हैं. इन्हें हथियारों से लैस और खतरनाक माना जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्धों का मकसद क्या था।

उधर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हमले को भयावह बताया है। ट्रूडो ने कहा कि मैं उन्हें लेकर चिंतित हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस हमले में घायल हुए हैं। वहीं सैसकैचवान के रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि सुरक्षित ठिकानों से बाहर न निकलें और सतर्कता के तौर पर अपने घर में किसी को भी नहीं आने दें।

वहीं इस हमले के बाद देश में एक नई बहस ने जन्म ले लिया है। लोग हैरान हैं कि चाकू से इस तरह हमला हो सकता है। अन्य शहरों में भी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर चेकपॉइंट्स लगा दिए हैं और आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। पुलिस ने ड्राइवरों के आग्रह किया है कि वे किसी को भी बेवजह लिफ्ट ना दें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Latest News