PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

पंजाब की इस हाैजरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कराेड़ाें का माल जलकर हुआ ख़ाक, आग पर काबू पाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां,

punjab ludhiana fire ludhiana fire broke out hosiery factory ludhiana city punjab

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के औद्याेगिक शहर लुधियाना में रविवार देर शाम एक फैक्ट्री में आग लगने से अफरातफरी मच गई। शहर के जालंधर रोड पर स्थित हाैजरी की एक बड़ी इकाई में आग लगी है। आग बुझाने में दमकल विभाग की करीबन 15 गाड़ियां लगी हुई है। आगजनी से करोड़ों रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। जालंधर रोड के इस फैक्ट्री एरिया में सुबह से लाइट नहीं थी और जिसका फैक्ट्री में काम नहीं हो रहा था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शाम को करीबन 6:30 बजे जैसे ही लाइट आई उसके 5 से 7 मिनट बाद महिंद्रा हाैजरी फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर आग की लपटें दिखने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास के लोग मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। कुछ ही समय बाद दमकल विभाग के गाड़ियों पहुंचने शुरू हुई और आग पर काबू पाने का प्रयास हुआ। मगर वह आग पर काबू पाने में कामयाब नहीं हो सके और देर रात आग ने फैक्ट्री की चारों मंजिलों पर पड़े बने हुए कपड़े और वेस्टेज को अपनी चपेट में ले लिया।

फैक्ट्री में गैस सिलेंडर पड़ा हुआ था जिसमें भी धमाका हुआ है। आग सात की जय राम हाैजरी फैक्ट्री में भी लगने की अंदेशे के चलते वहां से माल बाहर निकाला जा रहा है। आग की लपटें फैक्ट्री की बारिशों में से निकलती हुई दूर दूर से दिखाई दे रही है। आग लगने के कारण अभी तक सामने नहीं आए लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट लग रहा है। गाैरतलब है कि शहर में पहले भी शार्ट सर्किट के चलते कई फैक्ट्रियाें में आग लग चुकी है।

Latest News