PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

के.एम.वी. में छात्राओं के लिए शानदार जिम एवं हेल्थ क्लब की सुविधा उपलब्ध,

KMV’s state-of-the-art Health Club providing health facility to the students

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रत्येक महत्वपूर्ण तथा ज़रूरी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयत्नशील रहता है। छात्राओं तथा प्राध्यापकों की सेहतयाबी और तंदुरुस्ती के महत्व को ध्यान में रखते हुए अपग्रेडेड हाई टेक एक्सरसाइज़ उपकरणों के साथ लेस जिम की सुविधा प्रदान की जाती है.

छात्राओं की शारीरिक तंदुरुस्ती के मद्देनजर विद्यालय के स्टेट-ऑफ-दी-आर्ट हेल्थ क्लब में मल्टी जिम मैग्नेटिक बाइक, मोटराइज्ड ट्रेडमिल, जोगर, ट्विस्टर, वाइब्रेटर, मसाजर आदि की सुविधा उपलब्ध है। छात्राओं को उनकी सेहतयाबी के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करवाने के मकसद के साथ जहां ट्रेनर की सुविधा का प्रबंध किया जाता है वही साथ ही संतुलित आहार और दिन भर की उचित समय सारणी के बारे में भी उनको समझाया जाता है।

विभिन्न सुविधाओं के साथ लैस जिम की सहूलियत के अलावा के.एम.वी. द्वारा छात्राओं की खेलों के प्रति प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें एक अलग पहचान दिलवाने के मकसद के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण यत्न किए जाते हैं और बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, रनिंग, इंडोर गेम्स आदि में छात्राओं द्वारा शानदार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन इस बात की गवाही देते हैं।

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि युवा पीढ़ी विशेष तौर पर लड़कियों एवं महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध संस्था कन्या महाविद्यालय द्वारा सदा छात्राओं की शारीरिक तंदुरुस्ती को ध्यान में रखा जाता है ताकि उनके बौद्धिक विकास को एक मजबूत आधार मिल सके।

Latest News