PTB Big न्यूज़ खन्ना : पंजाब के खन्ना से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है / जहां अपने पति से हुए झगड़े के चलते मानसिक रूप से परेशान एक मां ने अपने ही साढ़े तीन साल के बच्चे को आग के हवाले कर दिया / इस हादसे में बच्चा 50 फीसद जल गया /
घटना में घायल हुए बच्चे को पहले पायल अस्पताल ले जाया गया / जहां से उसे उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है / बच्चे की नानी की शिकायत पर पायल थाना पुलिस ने मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है / बच्चे की नानी और आरोपित महिला की मां मनजीत कौर निवासी गांव घुडाणी कलां ने बताया कि उसकी बेटी रूपिंदर कौर की शादी माछीवाड़ा निवासी धर्मपाल के साथ हुई थी /
उनका एक साढ़े तीन साल का बेटा है जो मां के साथ ही रहता है / पति से झगड़े के कारण रूपिंदर कौर अपने मायके में ही रहती है / झगड़े की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान भी रहने लगी थी / दो सितंबर को शाम पांच बजे उसने अपने साढ़े तीन साल के बेटे हरमन सिंह को आग लगाकर जला दिया / आनन-फानन में हरमन को वह अस्पताल लेकर गई /
अब वह PGI अस्पताल चंडीगढ़ में 50 फीसद झुलसी हालत में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है / DSP पायल हसिमरत सिंह ने बताया कि पुलिस को PGI चंडीगढ़ की तरफ से बच्चे के जली हालत में पहुंचने की सूचना मिली थी / इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो मामला सामने आया / बच्चे की नानी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया गया है व आगे की करवाई की जा रही है /



































