PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर एक बार फिर सफलता के मार्ग पर,

Innocent Hearts College of Education soars high with excellent results

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने जीएनडीयू बी.एड. परीक्षा (2020-2022) के परिणाम में १००% प्रथम श्रेणी हासिल की। अस्सी प्रतिशत विद्यार्थी-अध्यापकों ने विशिष्टता हासिल की। नर्गिस जैतवानी ने 86.52 % अंकों के साथ पहला, शिखा सनन ने 85.05 % अंक लेकर दूसरा, अंकिता सूरी ने 84.82 % अंकों के साथ तीसरा और तनु अरोड़ा ने 84.41% अंकों के साथ कॉलेज में चौथा स्थान हासिल किया।

नर्गिस जैतवानी ने कहा, मैं इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के योग्य शिक्षकों, हमारे प्रिंसिपल सर डॉ. अरजिंदर सिंह की आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा मार्गदर्शन करते हुए मुझे अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अमूल्य योगदान दिया। शिखा सनन ने कहा, सफलता कोई ऐसी चीज ऩहीं है जिसे आप बिना मेहनत किए हासिल कर लेते हैं।

यह एक मानसिकता है जिसे आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने के लिए अपनानी चाहिए और इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मेरे परिवार ने हमेशा मुझे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए समर्थन दिया है और प्रोत्साहित किया है। साथ ही हमारे कॉलेज के प्राचार्य महोदय और शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन ने मुझे हमेशा आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया है। उन सभी को थैंकयू कहना ही काफी नहीं है।

इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप की कार्यकारी डायरेक्टर (कॉलेज) श्रीमती आराधना बौरी ने विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा की गई प्रगति की सराहना की। प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने भावी शिक्षकों को स्कूलों में भी अपने कौशल को निखार कर पूरे मन से काम करने के लिए प्रेरित किया, जहाँ वे निकट भविष्य में पढ़ाएँगे। मैनेजमेंट के सदस्यों, प्राचार्य व फैकेल्टी मेंबर्स ने सभी विद्यार्थी-अध्यापकों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। सभी भावी शिक्षकों ने विजयी महसूस किया और अपने अध्यापकों को धन्यवाद दिया।

Latest News