PTB News “शिक्षा” : विकासशील दृष्टि को आधार बनाकर स्थापित किए गए वासल ऐजुकेशनल ग्रुप द्वारा संचालित कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा बच्चों के सर्वपक्षीय विकास को प्रत्येक क्षण ध्यान में रखता है।स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ–साथ पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरुक भी किया जाता है ताकि बच्चे परिवर्तनशील संसार में अपने अस्तित्व की अलग पहचान बना सके ।
कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में अपना पंजाब फाऊंडेशन के द्वारा चलाए गए मिशन हरियाली2022 का आयोजन 11 से 12 सितंबर को किया गया।इस मिशन के अंतर्गत स्कूल में कुल 2000 पौधे वितरित किए गए।कक्षा पाँचवीं तक के बच्चों को 500 पौधे दिए गए।बच्चों ने बड़ी खुशी और उत्साह के साथ अपने घरों के इर्द–गिर्द पौधे लगाए।इसी तरह छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों, स्कूल के अध्यापकों तथा स्कूल के अन्य कर्मचारियों को 1500 पौधे वितरित किए गए।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल श्री ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि हमारी इस कोशिश से बच्चे पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के प्रति जागरूक होंगे तथा अपनी धरती की रक्षा करने तथा उसे प्रदूषण मुक्त करने का हर संभव प्रयास भी करेंगे।उन्होंने बच्चों को ये भी बताया कि किस प्रकार पेड़–पौधों को हम अपने घर के आँगन में लगा कर उनकी उचित देखभाल करके पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।
इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के. के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल ,डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने कहा कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर न केवल बहुत सी समस्याओं पर अंकुश लगाया जा सकता है बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाया जा सकता है।








































