PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

सुबह के समय हुआ स्कूल बस हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 15 बच्चे हुए घायल, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,

mahoba school bus fell into a ditch uncontrollably 15 children injured UP

PTB Big न्यूज़ उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक स्कूल बस पलट कर सड़क किनारे खाई में गिर गयी। जिससे बस में सवार 15 बच्चे घायल हो गये। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य कर घायल बच्चों के इलाज का समुचित प्रंबध कराने का निर्देश दिया है।

महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि जिला मुख्यालय के विजय सागर क्षेत्र स्थित साईं इंटर कालेज की मिनी बस सुबह ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल वापस लौट रही थी। तभी पसवारा गांव के निकट एक ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो कर बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद बस में सवार बच्चों की चीख पुकार सुन कर आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने आनन फानन में मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बस से छात्रों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया।

गौतम ने बताया कि दुर्घटना में स्कूल बस का चालक समेत 15 छात्र घायल हुए है। ये सभी छात्र इंटर कालेज के जूनियर सेक्सन के बताये गये हैं। जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में डॉक्टरों की टीम घायल बच्चों का इलाज कर रही है। चिकित्सकों ने घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना के उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को उसके चालक सहित हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

Latest News