PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी दिवस,

National Hindi Day celebrated in Innocent Hearts Group

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में इनोकिड्स से लेकर कॉलेज तक के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसके तहत हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाते हुए कई गतिविधियाँ करवाई गई। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में कक्षा स्कॉलर्स से ‘कहानियों का संसार’ तथा डिस्कवरर्स से ‘आओ गुनगुनाएँ’ कविता-वाचन प्रतियोगिता करवाईं गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कक्षा स्कॉलर्स के नन्हें बच्चों ने सच्चाई की अहमियत, भेड़िये की कहानी, अहंकार, दो मेंढ़कों की कहानी, माँ का प्यार विषयों पर कहानियाँ सुनाकर सबका मन मोह लिया। डिस्कवरर्स ने कविता-वाचन प्रतियोगिता में पेड़, त्योहार, माता-पिता, मौसम, सदाचार, सफ़ाई-अभियान आदि विषयों पर सुंदर और शिक्षाप्रद कविताएँ प्रस्तुत कीं।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास, उनकी वाक्-कला कौशलों को निखारना व मंच-भय से मुक्त करना है। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने यह संदेश फैलाने के लिए कि हिंदी भाषा हमारी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की आत्मा है, हिंदी दिवस बड़े गर्व और बड़प्पन के साथ मनाया।

हिंदी भाषा के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालने के लिए कॉलेज में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा कबीरदास,कवि रहीम व कवि तुलसीदासजी के दोहों का वाचन किया गया। विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा ‘हिंदी हमारी राजभाषा और हमारे देश की रीढ़’ विषय पर एक नाट्य-मंचन किया गया। विभिन्न दृश्यों के माध्यम से उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को दर्शाया।

इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है,जन-जन की वंदनीय भाषा है और हमें सदैव हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए‌।

Latest News