PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, हर समय साथ रहेंगे कितने सुरक्षाकर्मी,

manjinder singh sirsa gets z category security more 30 security personnel will be with him all times delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग आईबी की एक रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की जेड कैटेगरी सुरक्षा में 30 से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। ये जवान उनके घर और साथ में 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग आईबी ने हाल ही में मनजिंदर सिंह सिरसा को लेकर थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट तैयार की थी।

इसी आधार पर उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सिरसा को खालिस्तानी संगठनों से खतरा है। पिछले साल मनजिंदर सिंह सिरसा को एक खालिस्तानी संगठन ने धमकी भी दी थी। उन्हें प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने किसानों की मौत का जिम्मेदार बताया था।

इसके अलावा उन्हें कुछ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठनों से देश और देश के बाहर खतरा बताया जा रहा है। मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। इस समय सिरसा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। सिरसा साल 2021 में अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

Latest News