PTB News

Latest news
विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव,

पंजाब विधानसभा का सत्र हुआ फिर शुरू, मंत्री अमन अरोड़ा ने रखी अपनी बात, CM पंजाब ने क्या कहा, विरोध करने वालों को किया गया बाहर, Live

16 th Punjab Assembly session resumes Minister Aman Arora speaks Live Chandigarh Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा का सत्र 12 बजे तक स्थगित रहने के बाद अब फिर से शुरु हो गया है। इसी बीच बिजनेस एडवायजरी कमेटी (बीएसी) की मीटिंग हुई जिसमें सत्र की समय सीमा बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, बीएसी की मीटिंग में फैसला लिया गया कि सत्र की कार्यवाही 3 अक्तूबर तक चलेगी।

उधर, बीएसी द्वारा मीटिंग में नहीं बुलाए जाने पर भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया। इसके अलावा बीजेपी ने प्रधानमंत्री द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर करने के बदले धन्यवाद प्रस्ताव न लाने का भी विरोध किया।

आपको यह भी बता दें, पंजाब के विधानसभा सेशन को लेकर राजभवन और आप सरकार के बीच कई दिनों तक खींचतान के बाद राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को 27 सितंबर को सदन आहूत करने की मंजूरी दे दी थी। सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में राज्यपाल को आप सरकार की ओर से सूचित किए जाने के एक दिन बाद उन्होंने सत्र आहूत करने की मंजूरी दी।

भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को राज्यपाल को सूचित किया था कि 27 सितंबर को विधानसभा के नियमित सत्र में पराली जलाने, जीएसटी और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राज्यपाल को यह भी बताया गया कि इसके अलावा, सत्र के दौरान सदस्यों से मिली नोटिस के अनुसार विभिन्न मुद्दों पर कामकाज भी ‘पंजाब विधानसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों’ के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार किया जा सकता है।

Latest News

Latest News