PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

आप विधायक बलजिंदर के खिलाफ गैर जमानती वारंट हुआ जारी, जाने वजह,

punjab ludhiana non bailable warrant issued against talwandi sabos aap mla baljinder kaur was not appearing in court in 2020 police

PTB Big Political लुधियाना : पंजाब सरकार की विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर के खिलाफ चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। दो साल पुराने मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि बलजिंदर कौर पिछले 2 वर्ष से कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। यही नहीं इससे पहले कोर्ट ने विधायक के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किए थे, लेकिन विधायक कोर्ट में फिर भी पेश नहीं हुईं तो अब गैर जमानती वारंट निकले हैं।

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पिछले वर्ष कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई अन्य नेता और विधायक शामिल हैं। आरोपियों पर धारा 147,149, 332, 353 के तहत मामला दर्ज है। कई आरोपियों ने पहले ही कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है, जबकि बलजिंदर कौर कोर्ट में पेश ही नहीं हुईं।

घटना जनवरी 2020 की है। पंजाब में महंगी बिजली का मुद्दा गर्माया हुआ था। सड़कों पर निकलकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सैंकड़ों आप कार्यकर्ता और नेता मुखमंत्री का आवास घेरने आए थे। इस दौरान नेताओं की पुलिस के साथ हाथापाई हो गई थी। इस पूरे घटनाक्रम में इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार और महिला कांस्टेबल मनप्रीत कौर घायल हुए थे।

सेक्टर-3 चंडीगढ़ थाना पुलिस ने मनप्रीत की शिकायत पर इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। तलवंडी साबो विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रो. बलजिंदर कौर दूसरी बार जीती हैं। दूसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू रहे। बलजिंदर कौर को ने लगभग 15 हजार वोटों से मोहिंदर सिंह सिद्धू को हराया। प्रोफेसर बलजिंदर कौर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सीनियर MLA हैं।

पंजाब में AAP की फाउंडर मेंबर बलजिंदर कौर तलवंडी साबो से दूसरी बार विधायक बनी हैं। पंजाब में आप सरकार बनने के बाद वह मंत्री पद की दौड़ में भी थीं, लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। इस वजह से कई बार उनकी नाराजगी भी छलकी। हालांकि पिछले कुछ महीने से वह राजनीतिक तौर पर सक्रिय नजर नहीं आ रही थीं। इस घटना के पीछे की वजह के बारे में विधायक और उनके पति ने कोई प्रतिक्रिया भी अभी तक नहीं दी है।

Latest News

Latest News